Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मालदा में शोले का वीरु बन गया युवक 

प्रेमिका के लिये चढ़ गया मोबाइल टावर पर

17 Feb 2025

मालदा में शोले का वीरु बन गया युवक 

मालदा। मालदा इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के बागबाड़ी विनपाड़ा इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शोले फिल्म में जिस तरह वीरू बसंती से शादी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था, ठीक उसी तरह एक युवक अपनी प्रेमिका को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से उसे बुलाने लगा। युवक की इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया, और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। प्रेमी का नाम बाबुलाल मंडल है और वह उसी इलाके का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था और एक बोतल हाथ में लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर के ऊपर पहुंचते ही वह जोर-जोर से अपनी प्रेमिका को पुकारने लगा और शादी की जिद करने लगा। यह नजारा देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही इंग्लिशबाजार थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने युवक को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। काफी मशक्कत और बातचीत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने मालदा में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदा में शोले का वीरु बन गया युवक 
प्रेमिका के लिये चढ़ गया मोबाइल टावर पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News